जन्मदिवस पर श्रद्धा से याद किए गए सर बिरेन मुखर्जी, उनके सपनो को साकार करने का लिया संकल्प
बर्नपुर । भारती भवन प्रबंधन कमेटी द्वारा शनिवार को बर्नपुर स्थित भारती भवन परिसर में सर बिरेन मुखर्जी के जन्मदिन का पालन कर उनका आभार जताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट्स के निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा के अलावा ईडी (एमएम) संजीव कुमार सिंह, ईडी (फाइनेंस) आरके सिन्हा, ईडी (वर्क्स) विपिन कुमार सिंह, भारती भवन प्रबंधन कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दास सहित कई अधिकारी, आईओए, यूनियन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। इस दौरान निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने कार्यक्रम में मौजूद आईएसपी मॉडल इंग्लिश स्कूल के बच्चों से हाथ मिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने सर बिरेन मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित राज्य के मंत्री मलय घटक भी पहुंचे।
इस दौरान मंत्री मलय घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित अन्य ने सर बिरेन मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर बिरेन मुखर्जी का आभार जताते हुए उनके सपनो को साकार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने विशेषकर बर्नपुर टाउनशिप के साथ भारती भवन का शीघ्र सुंदरीकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं इस मौके पर भारती भवन पहुंचे राज्य के मंत्री मलय घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सेन ने सर बिरेन मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।













