Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फंदे से लटकी मिली मेडिकल छात्रा: परीक्षा में फेल होने का तनाव था वजह

दुर्गापुर । दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार रात एक मेडिकल छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा का शव हॉस्टल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान लावण्या प्रताप (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली थी। शनिवार रात जब लाव ण्या काफी देर तक नहीं दिखी, तो उसकी तलाश की गई। अंततः हॉस्टल के बाथरूम में उसका शव लटका हुआ मिला। घटना की सूचना दुर्गापुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच और सहपाठियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि लावण्या एक सेमेस्टर परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह इस वजह से काफी समय से मानसिक अवसाद में थी। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि इसी तनाव के चलते छात्रा ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिवार को पटना में सूचित कर दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *