बंगाल में बदलाव की लहर: भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने चलाया जोरदार जनसंपर्क अभियान
आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 43 स्थित भगत पाड़ा में भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चलाया जोरदार घर-घर जनसंपर्क अभियान, मोदी जी की नीतियों और विकास कार्यों को पहुंचाया लोगों तक, जनता का मिला भरपूर समर्थन, बदलाव की लहर अब तेज हो चुकी है, बंगाल की जनता अब कह रही है – “विकास चाहिए, स्थिर सरकार चाहिए, भाजपा सरकार चाहिए!”

हमारा संकल्प साफ है — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना, बंगाल में भाजपा को सशक्त बनाना है।
हर घर तक मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और राष्ट्रहित के संकल्प को पहुँचाने का प्रयास किया।

जनता का उत्साह और समर्थन साफ दिख रहा है। बदलाव की लहर अब तेज हो चुकी है। मौके भाजपा मंडल 2 के अध्यक्ष सुदीप चौधरी, पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर, राजेश प्रसाद सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।













