Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वेलेंटाइन डे पर पूजा राय ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश

दुर्गापुर । दुर्गापुर की रहने वाली पूजा राय ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन अपने दादाजी की पुण्यतिथि पर एक अनोखी पहल की। उन्होंने आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं के बीच नए वस्त्र वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा राय ने कहा कि उनके दादाजी हमेशा उन्हें सेवा, सम्मान और परिवार के मूल्यों का महत्व समझाते थे। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर कुछ ऐसा करने की इच्छा थी, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने कहा कि “हमारी संस्कृति में बड़ों का सम्मान और सेवा सर्वोपरि है। यदि हम अपने खास दिनों को जरूरतमंदों के साथ बांटें, तो उससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती।”

लोकल लोगों ने पूजा राय की इस पहल की सराहना की और इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि इस तरह की पहल से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *