Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

महाशिवरात्रि पर कृष्णा प्रसाद ने किया शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन: सभी के सुख शांति समृद्धि की कामना

आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आसनसोल के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन कर सभी के सुख शांति समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने मां घाघर बुढी मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा अर्पित कर शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत की। उसके बाद चंद्रचूर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा की।

कृष्णा प्रसाद ने तपसी बाबा मंदिर और अपने पुराने निवास स्थल पुराना स्टेशन, 31 नंबर वार्ड शिव मंदिर से बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात में सम्मिलित होने और बेल डांगा शिव मंदिर में जाने का भी सौभाग्य मिला। साथ ही कुल्टी के 62 नंबर वार्ड में भी “बाबा की बारात” में शामिल होकर भक्तिभाव से सहभागिता की।

उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह शुभ अवसर सभी के जीवन में शांति, शक्ति और समृद्धि लेकर आए। उनकी इस पहल से आसनसोल के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *