आसनसोल में श्रीश्री जागृति मां काली मंदिर का 14वां स्थापना दिवस: भव्य कलश यात्रा निकाली गई
आसनसोल । आसनसोल के पद्दो तलाब स्थित श्रीश्री जागृति मां काली मंदिर के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पद्दो तलाब काली मंदिर से शुरू होकर राहा लेन, जी.टी. रोड़, हटन रोड़, एन.एस रोड़ होते हुए मंदिर प्रागंण में सम्पन्न हुई। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुगण सम्मिलित हुए। कलश यात्रा के बाद विधिवत पूजा प्रारंभ की गई। दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के उपरांत रात्रि में जागरात्रा (भजन संध्या) का आयोजन किया गया है।
पूजा के उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चटर्जी, संस्था के अध्यक्ष अजय सोनकर, सचिव दीपक भगत, शिव प्रसाद वर्मन, मनोज ठाकुर, ढील्लु भगत, मुकुल साव, विरेन्द्र सोनकर, पिंटू भगत, अज्जू साव, सोमु साव, रंजीत यादव, मिठ् वर्मा, कृष्णा वर्मा, राहुल वर्मा, सोनू चौहान, अजीत साव, कुलदीप शर्मा, पुनीत वर्मा, श्रीकांत कुशवाहा, श्रवण साव, वीरु वाल्मीकि, विकास पासवान, विक्की दास, चंदना धीविर सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।













