कृष्णा प्रसाद ने 13 नंबर वार्ड में किया जनसंपर्क अभियान: लोगों की समस्याएं सुनीं और दिया आश्वासन
आसनसोल । शिल्पांचल के समाजसेवी, व्यवसायी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने सोमवार को अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आसनसोल नगर निगम के 13 नंबर वार्ड स्थित गिर्मिंट में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और विशेष रूप से वहां की मातृशक्ति से मुलाकात कर उनका दु:ख-दर्द जाना।

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि निगम का वार्ड होने के बावजूद आज भी पानी और ड्रेनेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं कोई एहसान नहीं, उनका अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा, हर घर तक विकास और हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के लिए आगे आएं और अपने वार्ड के विकास में भागीदार बनें। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वे हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से संवाद किया और उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। लोगों ने भी कृष्णा प्रसाद की इस पहल की सराहना की और उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।













