Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

11 दिवसीय ग्रैंड ट्रेड फेयर का हुआ समापन

आसनसोल । आसनसोल के पोलो मैदान में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से सीसीजी ग्रुप के सहयोग से ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया था। 6 तारीख से शुरू होकर यह ग्रैंड ट्रेड फेयर 16 तारीख को समाप्त हुआ।
कल रात इस ग्रैंड ट्रेड फेयर में आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी पहुंचे और उन्होंने यहां के इंतजामों का जायजा लिया और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों से बात की और विभिन्न स्टॉल धूम कर देखे। इस बारे में गुरुदास चटर्जी ने कहा कि आसनसोल में वाणिज्य और व्यापार को बढ़ाने के लिए आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जो प्रयास किया गया है। उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा हर साल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह आयोजन किया गया है, जिसमें इस देश के अलावा अन्य देशों से भी स्टॉल लगाने के लिए लोग आए हैं जो कि आसनसोल के लिए बहुत अच्छी बात है। वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार नरेश अग्रवाल ने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा लगाए गए इस ग्रैंड ट्रेड फेयर की अवधि को बढ़ाने के लिए कई व्यापारी वर्ग से अनुरोध आ रहा था। लेकिन 19 तारीख से कोलकाता में ट्रेड फेयर लगेगा। इस वजह से इस साल 16 तारीख को ही इसे समाप्त करना होगा। लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि अगले वर्ष ट्रेड फेयर की अवधि को बढ़ाया जा सके।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *