Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

कुल्टी । कुल्टी सेवा सदन हॉस्पिटल में अल्फलाह एजुकेशनल एंड हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 14 से 16 फरवरी तक चले इस शिविर में लगभग 450 जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में डेंटल, स्त्रीरोग, नेत्र रोग, जेनरल फिजिशियन और सर्जन के लगभग 14 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ अरूप रतन, डॉ इम्तियाज, डॉ सौरभ मिश्रा, डॉ ए० कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ आशिफ अहमद, डॉ उज्ज्वल कुमार, डॉ शुभोदीप पालिक, डॉ साजेदा निशात सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे। कुल्टी सेवा सदन हॉस्पिटल के निदेशक मोहम्मद आरिफ हुसैन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच और दवाएं वितरित की जाती हैं। शिविर में आए लोगों ने चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का मौका मिलता है। उन्होंने अल्फलाह एजुकेशनल एंड हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी और कुल्टी सेवा सदन हॉस्पिटल को ऐसे आयोजनों के लिए धन्यवाद दिया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *