कृष्णा प्रसाद ने फुटबॉल खिलाड़ी बच्चों को दिया स्पोर्ट्स जर्सी सेट का तोहफा, बोले- खेल से विकसित होता है अनुशासन और आत्मविश्वास
आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा के आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड स्थित शीतला मैदान में शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी और भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने फुटबॉल खिलाड़ी बच्चों को स्पोर्ट्स जर्सी सेट वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स जर्सी सेट सौंपने में उन्हें बहुत खुशी हो रही है और उन्होंने अपना वादा पूरा किया।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवा ही भविष्य की आशा हैं और उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगामी दिन में 2 फुटबॉल भेजने का भी वादा किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कृष्णा प्रसाद के इस पहल की सराहना की और कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णा प्रसाद का यह कदम युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।













