Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल नेता के खेल का पर्दाफाश: भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के हस्तक्षेप से 5 दिन बाद छूता डांगा में पानी की आपूर्ति बहाल

आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के छूता डांगा आदिवासी इलाके में पांच दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही थी, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निवासियों का आरोप है कि तृणमूल नेता मनोजीत हेमब्रम के इशारे पर पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद मेयर विधान उपाध्याय ने समस्या का समाधान कराया और पानी की आपूर्ति बहाल की गई। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा को इसके लिए फोन क्या था, फोन का कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से समस्या समाधान की बात कही थी। उन्होंने आश्वासन दिया था। उसके बाद उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय को बोले, मेयर ने एक घंटा क भीतर जांच करके जलापूर्ति चालू कराई। कृष्णा प्रसाद ने यह भी बताया कि बीते 19 जनवरी 2026 को छूता डांगा में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उनके अनुसार तृणमूल नेता के इशारे पर कार्यक्रम में बाधा डाली गई थी और झड़प की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री मलय घटक के इशारे पर एक आदिवासी महिला द्वारा उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया, जिसे उन्होंने साजिश करार दिया।
मेयर विधान उपाध्याय ने समस्या का समाधान करने के लिए खुद फोन कर जानकारी ली और करीब एक घंटे के भीतर इलाके में पानी की आपूर्ति बहाल करा दी। भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की और कहा कि नगर निगम को सभी 106 वार्डों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *