कोयला तस्करी मामले में ईडी की बड़ी सफलता: सुप्रीम कोर्ट ने लाला की हिरासत को मंजूरी दी
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के कोयला तस्करी मामले में ईडी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को मुख्य आरोपी अनूप माजी उर्फ ‘लाला’ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी है। इससे पहले लाला को शीर्ष अदालत से गिरफ्तारी से सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब ईडी लाला को दो सप्ताह के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। लाला पर कोयला माफिया की दुनिया में कदम रखने और भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से करोड़ों रुपये के अवैध कोयला खनन का आरोप है। सीबीआई और ईडी का दावा है कि लाला ने फर्जी चालान और नोटों को ‘टोकन’ के रूप में इस्तेमाल कर ट्रक्स की बेरोक-टोक आवाजाही सुनिश्चित की।













