आसनसोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
आसनसोल । आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार चौरसिया उर्फ राहुल के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय गिरमिट 10 नंबर इलाके से पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक हथियार और कई राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस राहुल को आसनसोल अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की मांग करेगी, क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि उसके पास और भी अवैध हथियार हो सकते हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है, और पुलिस को आशंका है कि इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।













