सृष्टि नगर में पहली बार निशान शोभायात्रा का आयोजन, बाबा श्याम को अर्पित किया निशान
सृष्टि नगर से श्री श्याम मंदिर तक निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किया बाबा का स्वागत
आसनसोल । फागुन माह के शुभ अवसर पर शुक्ल पक्ष एकम तिथि को सृष्टि नगर वासियों के द्वारा निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार सजाकर फागन वाले मस्ती भरे धमाल के साथ लोगों ने नाचते गाते हुए निशान को आसनसोल श्री श्याम मंदिर राहा लेन में बाबा को अर्पित किया। इस अवसर पर बच्चे महिलाएं एवं पुरुष सबों ने बढ़-चलकर हिस्सा लिया।
सृष्टि नगर वासियों द्वारा प्रथम बार निशान शोभायात्रा का आयोजन सृष्टि नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर से श्री श्याम मंदिर आसनसोल में किया गया। इससे पहले प्रातः निशान की विधिवत पूजा आरती एवं मीठे मीठे भजन कर समूह ने इस निशान यात्रा का प्रारंभ किया।
इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा, मनोज अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, हर्षवर्धन शर्मा, सुनील मुकीम, विवेक खेतान, विमल गुप्ता, विश्वनाथ दुकनिया, अनिल शर्मा, विमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद केडिया(राजू), दिलीप अग्रवाल, पिंटू डीडवानिया, गौरव पसारी, अभिषेक केडिया, सुदीप अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, रॉबिन शर्मा, आनंद पारीक एवं महिलाओं में सुमन शर्मा, सुष्मिता पारीक, स्वाति डीडवानिया, स्वीटी अग्रवाल, निधि पंसारी, प्रिया अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, श्रद्धा केडिया, ऐश्वर्या मीहारिया, सपना मुकीम, रजनी अग्रवाल, अनीता माखरिया आदि महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित थी।
निशान सृष्टि नगर से निकलकर भगत सिंह मोड़, बीएनआर ब्रिज, दुर्गा मार्केट, जीटी रोड होते हुए राहा लेन स्थित श्री श्याम मंदिर आसनसोल पहुंचा, निशान अर्पण के बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सृष्टि नगर वासियों ने श्री श्याम सेवा ट्रस्ट आसनसोल का भी बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। रास्ते में शताब्दी पार्क के निकट भक्ति सरोवर मंडल आसनसोल द्वारा सभी भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।













