Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

झूठे केस में फंसाने का आरोप: तृणमूल पर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का हमला

दुर्गापुर । दुर्गापुर में भाजपा नेता और पांडेश्वर के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। बुधवार को दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के सरपी मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि बीते 15 तारीख को बीडीओ कार्यालय के बाहर तृणमूल के शिविर में लगी आग के मामले में सात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं।
तिवारी ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई है और पुलिस निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि भाजपा कानूनी लड़ाई लड़ेगी और निर्दोष कार्यकर्ता बेल नहीं लेंगे। इससे पहले भी जितेंद्र तिवारी पर कई आरोप लगे हैं, जिनमें अवैध बालू कारोबार का विरोध करने पर हमला और एनआईए के साथ गुप्त बैठक का आरोप शामिल है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *