Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद का टीएमसी पर बड़ा आरोप: जनसंपर्क अभियान में बाधा डालने का दावा

आसनसोल । आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि गुरुवार आसनसोल नगर निगम के 55 नंबर वार्ड अंतर्गत गोपालपुर में भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान करने की तैयारी कर रहे थे, तब टीएमसी समर्थित गुंडों द्वारा उन्हें रोका गया और धमकाया गया।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थित गुंडों के धमकाने की वजह से जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंचे कई भाजपा कार्यकर्ता वहां से चले गए थे, लेकिन फिर भी वहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन लोगों को लेकर ही उन्होंने गोपालपुर इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि मंत्री मलय घटक के इशारे पर भाजपा को उनका कार्य करने से रोका जा रहा है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस तरह से डर के चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर भविष्य में भी इस तरह से भाजपा कार्यकर्ता को डराने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *