Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोयला तस्करी मामले में ईडी का मनोरंजन मंडल को तीसरा समन

कोयला तस्करी मामले में ईडी ने मनोरंजन मंडल को फिर से तलब किया
आसनसोल । पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल को तलब किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें आगामी सोमवार को साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि कोयला कांड में मनोरंजन मंडल को भेजा गया यह तीसरा समन है। इससे पहले भी ईडी ने उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन बाराबनी थाना के पूर्व ओसी मनोरंजन मंडल दोनों ही बार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।
ईडी सूत्रों के अनुसार, पिछले दो समन की अनदेखी करने के बावजूद मनोरंजन मंडल की ओर से जांच एजेंसी को कोई आधिकारिक पत्र या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। एजेंसी इस व्यवहार को जांच में असहयोग के रूप में देख रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि यदि इस बार भी मनोरंजन मंडल पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होते हैं, तो ईडी सख्त कदम उठाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है।
कोयला तस्करी के इस बड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए ईडी जल्द से जल्द इस पुलिस अधिकारी से पूछताछ करना चाहती है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *