आशा किरण एनजीओ की नई पहल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने किया एंबुलेंस का उद्घाटन
Oplus_0
दुर्गापुर । आशा किरण एनजीओ की ओर से एवं सीएसआर फंड के तहत एक एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने फिता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घुरूई, आशा किरण एनजीओ के अध्यक्ष आशा शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस संदर्भ में आशा शर्मा ने कहा कि इस एंबुलेंस के उद्घाटन से आसनसोल संसदीय क्षेत्र के सातों विधानसभा के क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी। आशा किरण एनजीओ की इस पहल से जरूरतमंद लोगों को बहुत कम खर्च पर समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।












