आसनसोल भाजपा में बड़ा सांगठनिक बदलाव: अभिक कुमार मंडल बने युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष
आसनसोल । आसनसोल जिला भाजपा संगठन ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए बड़ा सांगठनिक बदलाव किया है। अभिक कुमार मंडल को आसनसोल जिला भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न शाखा संगठनों में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में युवा मोर्चा के नेतृत्व में बदलाव को एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि इस निर्णय से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जिला युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक निर्णय बताया है।












