पश्चिम बर्दवान में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिले में स्कूल बसों और पूलकारों से बच्चों को लाने-ले जाने के मामले में एक ज़रूरी मीटिंग हुई। यह मीटिंग पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी ऑफिस में स्कूल अधिकारियों के साथ हुई, जिसमें डीसीपी ट्रैफिक, एडीपीसी, एडीएम जनरल, एडीएम डेवलपमेंट और ट्रांसपोर्ट और स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में स्कूलों से कहा गया कि वे 31 मार्च तक एक स्कूल रोड सेफ्टी कमेटी बनाएं, जिसमें पेरेंट्स, स्टूडेंट्स और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स के साथ-साथ स्कूल मैनेजमेंट के रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल होंगे। इस कमेटी का उद्देश्य स्कूल बसों और पूलकारों के संचालन पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एडवाइजरी को लागू करना है।












