Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोयला तस्करी मामले में ईडी के रडार पर पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल की पत्नी रूपा मंडल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल को तीसरी बार तलब किया है। मनोरंजन मंडल पर आरोप है कि उन्होंने कोयला तस्करी के मास्टरमाइंड अनूप माझी उर्फ ‘लाला’ के साथ मिलकर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। ईडी ने मनोरंजन मंडल की पत्नी रूपा मंडल की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में ईडी ने अब तक 222.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और अनूप माझी उर्फ ‘लाला’ के सिंडिकेट ने 2742 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई की है। ईडी इस मामले में आगे भी जांच जारी रखेगी और अन्य आरोपियों को भी तलब करेगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *