सृष्टि नगर में मारवाड़ी ढप कार्यक्रम का आयोजन, लोगों ने भरपूर आनंद उठाया
आसनसोल । सृष्टि नगर स्थित स्वस्तिक अपार्टमेंट में मारवाड़ी ढप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुंशी बाजार के मारवाड़ी ढप मंडल के सभी लोग और सृष्टि नगर एवं उसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मारवाड़ी भाषा में देशी लोकगीत गाकर लोगों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें “पल्लो लटके गोरी को…”, “रंग दे रे भाया और रंग…”, “तेरे नाम की दो चूड़ी देजा रे मणिहारा…” जैसे गीत शामिल थे।


कार्यक्रम में समाज के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और छोटे बच्चों ने भी भरपूर आनंद उठाया। महिलाओं ने एक दूसरे के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध घूमर नृत्य किया। आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को पुरानी संस्कृति से जोड़ना है। 
इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद केडिया, अरविंद मिहारिया, नंदकिशोर शर्मा, टीटू गाड़ियां, विनय शर्मा, विक्रम शर्मा, विजय माखरिया, सुजीत गुप्ता, रॉबिन शर्मा, चिंटू अग्रवाल, अमित शर्मा,अभिषेक केडिया, सुदीप अग्रवाल, विष्णु जालूका, विमल अग्रवाल, हर्षवर्धन शर्मा, राजीव पारीक, सुभाष पारीक, आनंद पारीक तथा



महिलाओं में रजनी अग्रवाल, सुमन शर्मा, सुष्मिता पारीक, शिल्पी सुल्तानिया, अमिता खेतान, गुंजन शर्मा, रश्मि केडिया, मेघा जालान, कृष्ण मीहारिया, सीमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, कोमल शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी।












