भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने आसनसोल रामकृष्ण मिशन का किया दौरा
आसनसोल । पश्चिम बंगाल के राज्य अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने आसनसोल रामकृष्ण मिशन का दौरा किया, जो स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन की एक शाखा है। यह मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में कार्य करता है।
आसनसोल रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1926 में हुई थी और यह पश्चिम बंगाल के पश्रिम बर्दवान जिले में स्थित है। यह मिशन रामकृष्ण के आदर्शों पर आधारित है, जो सभी धर्मों की एकता और मानवता की सेवा पर जोर देते हैं।

शमिक भट्टाचार्य की इस यात्रा का उद्देश्य मिशन की गतिविधियों को समझना और समर्थन देना है। आसनसोल रामकृष्ण मिशन में एक उच्च विद्यालय, एक जूनियर बेसिक स्कूल, एक आवासीय विद्यालय और एक चिकित्सा केंद्र है। मौके पर रामकृष्ण मिशन के सचिव सौमत्मानंद जी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।












