रानीगंज विधानसभा में जनसंपर्क अभियान: आशा शर्मा ने लोगों से की मुलाकात
Oplus_0
रानीगंज । रानीगंज विधानसभा के मंडल 2 काजोरा में पर्वेक्षक आशा शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल के महासचिव इंद्रजीत सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख बंशीधर सिंह, चार बूथ अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। आशा शर्मा ने कहा कि इस बार परिवर्तन जरुरी है, क्योंकि आम जनता बेकार भत्ता से खुश नहीं है।














