Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रेलवे होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा

आसनसोल । रेलवे होली और डोल यात्रा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए खास व्यवस्था कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए यात्रा करते हैं। इस दौरान संभावित अधिक भीड़ को मैनेज करने और आसान व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, त्योहारों के मौसम में यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा देने के लिए, नियमित सेवा उपलब्ध कराने के अलावा तीन (03) जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
होली स्पेशल ट्रेनें टाटा और बक्सर, रांची और झंझारपुर, सांतरागाछी और दरभंगा के बीच चलेंगी, जिससे त्योहारों के मौसम में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी।

08183 टाटा – बक्सर होली स्पेशल 03.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 05 फेरे लगाएगी, जो टाटा से 17:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 08:15 बजे बक्सर पहुंचेगी। 08184 बक्सर- टाटा होली स्पेशल 04.03.2026 से 01.04.2026 तक प्रत्येक बुधवार को 05 फेरे लगाएगी, जो बक्सर से 12:00 बजे खुलेगी और अगले दिन 04:30 बजे टाटा पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों तरफ अपनी आवागमन के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्र में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी , शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

08105 रांची – झंझारपुर होली स्पेशल 02.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 05 फेरे लगाएगी, जो रांची से 22:50 बजे खुलेगी और अगले दिन 16:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। 08106 झंझारपुर – रांची होली स्पेशल 03.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 05 फेरे लगाएगी, जो झंझारपुर से 18:00 बजे चलेगी और अगले दिन 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों तरफ अपनी आवागमन के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्र में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

08109 संतरागाछी – दरभंगा होली स्पेशल संतरागाछी से 07:30 बजे निकलेगी। 03.03.2026 से 31.03.2026 (मंगलवार) तक (05 फेरे) चलेगी और उसी दिन 19:05 बजे दरभंगा पहुँचेगी। 08110 दरभंगा – संतरागाछी होली स्पेशल 03.03.2026 से 31.03.2026 (मंगलवार) तक (05 फेरे) दरभंगा से 21:00 बजे निकलेगी और अगले दिन 09:45 बजे सांतरागाछी पहुँचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों तरफ अपनी आवागमन के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के क्षेत्र में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *