Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल में बैडमिंटन टेंट में लगी आग, संदिग्धों की तलाश में पुलिस

अंडाल । अंडाल के 12 नंबर स्थित यंग स्टार क्लब में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्लब परिसर में बैडमिंटन खेलने के लिए एक अस्थायी टेंट बनाया गया था, जहां स्थानीय खिलाड़ी और बाहर से आने वाले लोग नियमित रूप से खेलते थे। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। रुपेश यादव ने बताया कि 12 नंबर इलाके में इस तरह की घटना पहली बार हुई है और आशंका है कि टेंट में जानबूझकर आग लगाई गई हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश की जा रही है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *