आसनसोल में बांग्ला भाषा दिवस पर मंत्री मलय घटक का संदेश
आसनसोल । आसनसोल में बांग्ला भाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक ने कहा, “মোদের গরব মোদের আশা, আ মরি বাংলা ভাষা”। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मलय घटक ने कहा कि भाषा दिवस के इस अवसर पर हम सभी को अपनी मातृभाषा के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाषा आंदोलन के इतिहास और उसके महत्व को याद करते हुए हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन भाषा शहीद स्मृतिरक्षा समिति के तत्वावधान में आसनसोल भाषामंच में किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भाषा के प्रति सम्मान और शहीदों की स्मृति को नमन किया।












