Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में विकास की नई शुरुआत: करोड़ों के कार्यों का शुभारंभ

कुल्टी । आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से आमदेर पाड़ा, आमदेर समाधान और पथश्री योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर कार्यों का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम कुल्टी बोरो 8, 9 और 10 के अंतर्गत आने वाले 28 वार्डों के लिए आयोजित किया गया था। इस योजना के तहत लगभग 8 करोड़ रुपये और पथश्री परियोजना के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1500 कार्यों के लिए करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में मेयर और नगर आयुक्त, उपमेयर वसीम उल हक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कुल्टी के इंजीनियर रथीन चटर्जी ने मेयर को सम्मानित किया। इस पहल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं के विकास, सड़क निर्माण और नागरिक समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *