आसनसोल उत्तर में भाजपा का धुंआधार जनसंपर्क अभियान: कृष्णा प्रसाद की रफ्तार जारी
आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। वे लगातार क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों से मिल रहे हैं और भाजपा के समर्थन में संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि आसनसोल उत्तर में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाए। कृष्णा प्रसाद ने अपने अभियान के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और राज्य के समुचित विकास में बाधा बन रही है। इसी क्रम में शनिवार को कृष्णा प्रसाद ने अपनी टीम के साथ सुबह में बाजार के मॉर्निंग वॉक टीम से मिले और चाय पर चर्चा की। उसके बाद जीटी रोड स्थित महाबीर स्थान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया।
उसी दौरान निगम के 44 नंबर वार्ड स्थित बाजार इलाके में धुंआधार जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके उन्होंने कहा कि बाजार के लोगों में भाजपा के प्रति काफी उत्साह देखा गया। यदि कल वोट हो तो टीएमसी को बाजार के लोग जमीन से उखाड़ फेंकेंगे। टीएमसी से बाजार के लोग परेशान है। मौके पर भाजपा मंडल 2 के अध्यक्ष सुदीप चौधरी, पूर्व पार्षद शिव प्रसाद वर्मन, राजेश प्रसाद सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।












