आसनसोल में सड़क निर्माण पर रोक: रेलपार क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरे, विरोध प्रदर्शन शुरू
आसनसोल । आसनसोल के रेलपार क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर सड़क निर्माण का काम आरपीएफ ने बंद कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वे इसे बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
रेलपार क्षेत्र के मुसुद्दी मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोसद्दी मोहल्ले में एक पुल बनाया गया था और यहां एक सड़क थी जो ढलाई तक हो चुकी थी और बाकी निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन शनिवार आरपीएफ की ओर से उस काम को बंद कर दिया गया। उनका कहना है कि यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है और इस सड़क से रेलपार क्षेत्र के चांदमारी, कसाई मोहल्ला, सेंट्रॉम मॉल और यहां तक कि यहां के अस्पताल तक लोग इस सड़क से जाते हैं।












