Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल विधानसभा चुनाव: सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती, 1 मार्च से तैनात होंगी 480 कंपनियां

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बलों की 480 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इनमें से 240 कंपनियां 1 मार्च को और बाकी 240 कंपनियां 10 मार्च को राज्य में पहुंचेंगी। इन बलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ आईटीबीपी, एसएसबी शामिल हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर की जा रही इस तैनाती का उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। बीते चुनावों में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए, आयोग ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत करने का फैसला किया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *