Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में लियोनेल मेसी की मोम की मूर्ति का अनावरण: सुशांत राय की कलात्मकता ने किया कमाल

आसनसोल । आसनसोल के प्रसिद्ध मोम की मूर्ति बनाने वाले कलाकार सुशांत राय ने फुटबॉल के महानायक लियोनेल मेसी की मोम की मूर्ति बनाई है। इस मूर्ति का उद्घाटन राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक ने किया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, मानस दास स्थित स्थिति लोग उपस्थित थे। सुशांत राय की इस कलाकृति को देखकर लोग अस्तब्ध हैं, क्योंकि मूर्ति में मेसी की जैसी दिखने वाली बाल और उनकी मुस्कान को इतनी सटीकता से बनाया गया है कि वह जीवंत लगते हैं।
सुशांत राय की इस उपलब्धि को आसनसोल के लोगों ने गर्व से देखा है, और उनकी इस कलाकृति को एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। सुशांत राय की इस मूर्ति को उनके निजी म्यूजियम में रखा गया है, जहां लोग इसे देखने आ रहे हैं। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि सुशांत राय ने अब तक कई महान लोगों की मूर्तियां बनाकर अपने म्यूजियम में रखा है। इनमें शामिल हैं राजनेता ज्योति बसु, ममता बनर्जी, डॉ अब्दुल कलाम आजाद, प्रणव मुखर्जी, नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, कपिलदेव, माराडोना, अंतरिक्ष यात्री: सुनीता विलियम्स, साहित्यकार: रविंद्र नाथ टैगोर, हरिवंशराय बच्चन। सुशांत राय के म्यूजियम में इन मूर्तियों को देखने के लिए लोग आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *