Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विद्यापति योग शिविर : 17वीं वर्षगांठ पर योग शिविर का और सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दुर्गापुर । विद्यापति योग के 17वें वर्षगांठ पर शनिवार की शाम को विद्यापति योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राज्य मंत्री जयंत दास ने किया। इस शिविर में योग गुरु गुरुप्रसाद माइति ने कहा कि बीते 17 वर्षों से योग की शिक्षा दे रहे हैं। 100 से अधिक पुरुष और महिलाएं योग के लिए आते है, जो अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के उद्देश्य से योग का अभ्यास करते हैं। वहीं शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिजियोथेरेपी विभाग के एजीएम एवं एचओडी डॉ. तपन बद्याकर, स्वात्तिक हॉस्पिटल, बंगाल अम्बुजा, सिटी सेंटर के चेयरमैन जीके पॉल,
स्वात्तिक हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. सुप्रिय बनर्जी, आसनसोल जिला प्रभारी अमृता देवासी, 4 नंबर वार्ड के काउंसिलर मोहस मुखर्जी, समाज सेविका मिता मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित थे। मौके पर दुर्गापुर के स्वास्तिक हॉस्पिटल के चेयरमैन जीके पॉल ने कहा कि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में मदद करना चाहते हैं, खासकर परिवहन और इलाज में बहुत ही उचित कीमत पर। उन्होंने कहा कि वे मेडिक्लेम और स्वास्थ साथी कार्ड प्रदान करते हैं। वे वरिष्ठ नागरिकों को विशेष ध्यान देने का वादा किया। इस योग शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाना और योग के लाभों को प्रचारित करना है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *