असनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कृष्णा प्रसाद ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया: लोगों ने दिखाया भारी समर्थन
आसनसोल । असनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 के बूथ नंबर 28 में समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना समर्थन दिखाया। उन्होंने स्थानीय शिव मंदिर में पहले पूजा अर्चना की। उसके बाद स्थानीय लोगों से मिले। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़ना और उनकी समस्याओं को समझना था। इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
लोगों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर बताया और समाधान की उम्मीद जताई। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आने वाली है, आपलोगों की समस्याओं का समाधान अवश्य होगा।
इस अभियान में शामिल लोगों ने बताया कि यह जनसंपर्क अभियान बहुत ही सफल रहा और लोगों ने भारी समर्थन दिखाया। लोगों का कहना था कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनका क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।












