आसनसोल में भाजपा का धुंआधार जनसंपर्क अभियान: कृष्णा प्रसाद ने लोगों की समस्याएं सुनीं
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड 15 में भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। वार्ड के डांगापाड़ा, पलशडिहा, राय पाड़ा के बूथ नंबर 12 में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती है।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान, कृष्णा प्रसाद ने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के साथ जुड़ें और विकास की इस यात्रा में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर वे आसनसोल के विकास के लिए काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।












