Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईओए मैराथन में महिलाओं, बच्चों। के साथ दौड़े आईएसपी के अधिकारी

बर्नपुर । इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से रविवार की सुबह आईओए मैराथन का आयोजन किया गया। बैंक मोड़ से शुरू हुए इस मैराथन को आईएसपी के ईडी (वर्क्स) विपिन कुमार सिंह, ईडी (प्रोजेक्ट्स) प्रवीण कुमार, ईडी (एचआर) यू.पी. सिंह, सीजीएम (पावर) अजय शर्मा ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में लगभग 70 ISP अधिकारी उत्साहपूर्वक दौड़े। इस मैराथन में केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि 51 बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया और 45 सम्मानित महिलाओं ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए दौड़ पूरी की। आईओए के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने बताया कि मैराथन तीन ओपन ग्रुप में आयोजित किया गया जिसमें ग्रुप A (5 किमी – पुरुष), आईओए ऑफिस से मानिकचंद बॉयज़ स्कूल तक,ग्रुप B (3.5 किमी – महिलाएँ) आईओए ऑफिस से हॉस्टल मोड़, हीरापुर तक तथा ग्रुप C (2 किमी – सभी के लिए) आईओए ऑफिस से टनल गेट मोड़ तक। इस मैराथन की सबसे विशेष बात यह थी कि इसमें कोई प्रथम, द्वितीय या तृतीय पुरस्कार नहीं रखा गया था। इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे एक सशक्त टीम का योगदान रहा। जिसमें आईओए समिति के साथ आईएसपी स्पोर्ट्स डिपार्मेंट के 30 स्वयंसेवक और 5 स्कर्ट्स ecourts, 30 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 28 हीरापुर पुलिस कर्मी, बर्नपुर अस्पताल की एम्बुलेंस, एक मेडिकल ऑफिसर और एक कंपाउंडर का विशेष योगदान रहा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *