श्रीपुर फांड़ी के विभिन्न इलाके में जुआ अड्डा का संचालन, जुआरियों के उत्पात से लोगों में दहशत
आसनसोल । आसनसोल- दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना द्वारा जुआ अड्डों पर छापामारी कर जुआरियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। वहीं आसनसोल शिल्पांचल में कई ऐसे क्षेत्र है, जहां वर्षभर जुए का अवैध खेल संचालित हो रहा है। इसी में से एक चांदा मोड़ इलाका है, जहां सज रही जुए की महफिल में लाखों का लग रहा दांव लग रहा है। हालांकि इस विषय पर पुलिस को खबर है या नहीं, यह साफ नहीं है लेकिन बताया जाता है कि इस क्षेत्र में रोजाना लाखों की महफ़िल सज रही है। सूत्र बताते है कि जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र के गराई पाड़ा इलाके में मंदिर के पीछे छोटू, शत्रुघ्न, मिथुन आदि द्वारा डंके की चोट पर जुआ का संचालन किया जा रहा है. जहां दुर्गापुर, रानीगंज, जामुड़िया, आसनसोल, बर्नपुर, कुल्टी, सालानपुर ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिले व राज्य के जुआ खेलने वाले लोग भी पहुंच रहे है. सूत्र बताते है कि जुआ संचालन करने वालों की पकड़ इतनी मजबूत है की इनका यह काम धड़ल्ले से डंके की चोट पर रोजाना चल रहा है और यहां महफ़िल में लाखों का दांव भी लग रहा है. यहां जुआ खेलने आने वालों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां आने वाले जुआरियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. जिस कारण जुआरी अधिक से अधिक की संख्या में यहां आकर जुआ खेल रहे हैं। यही नहीं इन जुआ अड्डों में जुआरियों द्वारा हंगामा किए जाने के साथ उत्पात मचाने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से इन जुआ अड्डों को बंद करने की अपील की गई है।












