निश्चिंता ग्राम में उमड़ा जनसैलाब: जनसंपर्क अभियान में दिखा भारी उत्साह
स्थानीय विवादी क्लब को दिया गया कैरम बोर्ड और फुटबॉल
आसनसोल । मंगलवार की शाम आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 13 के मंडल 1 के बूथ नंबर 281, 282, 283 के निश्चिंता ग्राम में समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने ग्रामवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

वहीं इस अवसर पर विवादी क्लब में खेलकूद के लिए कैरम बोर्ड और फुटबॉल दिया गया, जिससे ग्रामवासी बेहद उत्साहित हैं। ग्रामवासियों ने एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया और कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया।
ग्रामवासियों का कहना है कि यह जनसंपर्क अभियान उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं। कृष्णा प्रसाद ने भी ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। आपलोगों की समस्याओं का समाधान जरूर होगा।












