Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल ब्लॉक इंटक के उपाध्यक्ष बने गुड्डू चौरसिया, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अंडाल । इंटक के अंडाल ब्लॉक इकाई में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए गुड्डू चौरसिया को उपाध्याय पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रॉयल्टी मोड़, अंडाल निवासी गुड्डू चौरसिया लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक कर्मठ, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा श्रमिक हितों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद व्यक्त की है कि गुड्डू चौरसिया अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा जनता और श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *