Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद का जोरदार हमला: ‘बेहाल है बुनियादी सुविधाएं, अब बदलाव का समय’

आसनसोल । आसनसोल में भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के अधिकांश वार्डों में पानी की किल्लत, जर्जर सड़कें, गंदगी और स्ट्रीट लाइट की समस्या आम है। उन्होंने निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की सरकार आने पर शहर का कायाकल्प किया जाएगा। कृष्ण प्रसाद ने कहा, “आसनसोल के लोगों ने बहुत झेला है, अब बदलाव का समय आ गया है। तृणमूल कांग्रेस ने शहर को विकास की राह से भटका दिया है, लेकिन इस बार भाजपा की सरकार लाने का समय आ गया है।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा का समर्थन करें और तृणमूल कांग्रेस को हटाएं। उन्होंने कहा, “इस बार भाजपा की सरकार लाने से आसनसोल में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।”
भाजपा नेता के इस बयान से शहर की राजनीति में हलचल मच गई है। देखना होगा कि निगम प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं में कब सुधार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *