Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्याम प्रेमियों का महाकुंभ: आसनसोल में फाल्गुन महोत्सव का आगाज

आसनसोल । श्री श्याम मंदिर राहा लेन आसनसोल में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार से हुआ,  इस अवसर पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से विशाल शोभायात्रा उषाग्राम जानकी मंदिर से निकलकर जी टी रोड हटन रोड, रामधनी मोड़ , एन एस रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में बाबा को निशाना अर्पित किया गया ! इस अवसर पर 51 बड़े निशान और हजारों छोटे इंसान श्याम नाम का जयकारा करते हुए एक साथ निकले। इस अवसर पर मंदिर संचालन समिति के सदस्य आनंद पारीक ने बताया प्रत्येक वर्ष इस महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गुरुवार प्रथम दिवस में हजारों लोगों ने रन-बिरंगे निशान हाथों में लिए हुए और एक साथ जय श्री श्याम के नारे से पूरे शिल्पांचल जय श्री श्याम के नारे से गूंज उठा। इस अवसर पर बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। साथ ही साथ छोटे बड़े रंग-बिरंगे निशान महिलाएं पुरुष एवं बच्चे लेकर लहराते नजर आए।

इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सदस्यों सहित हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी शामिल थे। कल श्री श्याम मंदिर में एकादशी के शुभ अवसर पर संध्या 6 बजे से प्रातः 4 बजे तक बाबा श्याम के कीर्तन का भव्य आयोजन श्री श्याम मंदिर राहा लेन के प्रांगण में किया जाएगा। वहीं 28 को चंग धमाल होगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *