नियामतपुर आईसी में नए प्रभारी अधिकारी मिहिर कुमार डे का भव्य स्वागत
कुल्टी । नियामतपुर स्थित नियामतपुर फाड़ी (आईसी) में नियामतपुर मर्चेंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से नए प्रभारी अधिकारी मिहिर कुमार डे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और क्षेत्र की समस्याओं व विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।
नए प्रभारी अधिकारी श्री डे ने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के हित में चेंबर और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने की बात कही। चेंबर की ओर से भी नए प्रभारी अधिकारी को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए प्रशासन और समाज का समन्वय आवश्यक है।
इस मौके पर चेंबर के अध्यक्ष महेंद्र संघाई, सचिव सचिन बल्लोडिया, आशीष गीडिया, प्रकाश डोकनिया, राकेश अग्रवाल, सरवन बोगी, अमित अग्रवाल एवं अजय डोकनिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












