आसनसोल दक्षिण केंद्र में ‘पाड़ाय पाड़ाय दिदिवाई’ कार्यक्रम का आयोजन: भाजपा ने लोगों से जुड़ने की कही बात
आसनसोल । आसनसोल दक्षिण विधानसभा के विधायक अग्निमित्रा पॉल रविवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 86, मंडल 3 में ‘पाड़ाय पाड़ाय दिदिवाई’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय निवासियों के साथ जुड़ने और उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल के लोगों को सुशासन का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना ही मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि लोगों की दैनिक समस्याओं का समाधान, स्वच्छ प्रशासन और विकास की धारा को मजबूत करने के लिए यह पहल की गई है।
इस दौरान यह भी कहा गया कि “भाजपा सरकार लाएगी एक स्वच्छ सरकार” – यही संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। निवासियों के साथ सीधे जुड़कर उनकी राय और समस्याओं को सुनना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।












