Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बवाल: महिला ने स्कूटी लेकर मैदान में घुसा, पुलिस पर पथराव में कई जवान घायल

दुर्गापुर । दुर्गापुर के ’54 फुट’ स्थित चयन मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान रविवार को एक महिला ने अपनी स्कूटी लेकर सीधे खेल के मैदान में पिच के ऊपर जाकर खड़ी हो गई, जिससे हंगामा हो गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी सहित कई जवान घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, टूर्नामेंट के दूसरे दिन मैदान के चारों ओर व्यापक भीड़ थी। पास के एक फ्लैट के निवासी को अपनी कार निकालने में असुविधा हो रही थी। इसी बात से नाराज होकर उस व्यक्ति की पत्नी अपनी स्कूटी लेकर सीधे मैदान के बीचों-बीच क्रिकेट पिच पर जा पहुंची। खेल के बीच में इस तरह के हस्तक्षेप से खिलाड़ी और खेल प्रेमी भड़क गए और महिला के साथ उनकी तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
हंगामे की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब के सचिव सहित तीन सदस्यों और आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सुबीर रॉय व्यापक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुलिस के घायल होने की बात को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पुष्टि की कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मैदान और आसपास के इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *