Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रेलवे दो (02) एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलायी

आसनसोल । होली एवं डोल यात्रा के अवसर पर यात्रियों की सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। रंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारजनों एवं मित्रों से मिलने अथवा विभिन्न गंतव्यों की यात्रा करते हैं। इस बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता से जयपुर तथा आसनसोल से जयपुर के मध्य दो (02) एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था विशेष रूप से अल्प सूचना पर यात्रा करने वाले तथा अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए लाभदायक होगी।
03115 कोलकाता – जयपुर एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेन दिनांक 02.03.2026 को 23:55 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 11:50 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी।
03535 आसनसोल – जयपुर एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेन दिनांक 03.03.2026 को 12:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 00:30 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *