कुल्टी में तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल का नया कार्यालय उद्घाटन: पार्टी संगठन को मजबूत करने की कड़ी में एक और कदम
कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर के कुलतोड़िया इलाके में तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल का नया कार्यालय उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर रविवार को एक कार्यक्रम में फीता काटकर इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक और पूर्व विधायक उज्ज्वल चटर्जी उपस्थित थे। इसके अलावा कुल्टी ब्लॉक 1 तृणमूल के अध्यक्ष कांचन राय, पार्षद बादल पुइतुंडी सहित ब्लॉक नेतृत्व, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।
तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले कुल्टी विधानसभा में पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक सेल के कार्यालय की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर अभिजीत घटक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से ही समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक सेल के कार्यालय की स्थापना से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन सकेंगे।












