आसनसोल में केंद्रीय बलों की तैनाती: चुनाव से पहले शांति और सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम
आसनसोल । विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही घोषित नहीं हुई है, लेकिन केंद्रीय बल पहले ही राज्य में पहुंचने शुरू हो गए हैं। सोमवार तक आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में केंद्रीय बलों की 7 कंपनियां आई हैं। केंद्रीय बलों ने कुल्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने आम जनता को आश्वासन दिया कि चुनाव प्रक्रिया सुचारू होगी और उन्हें अपने तरीके से मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के विभिन्न थाना के पुलिस अधिकारी केंद्रीय बलों के साथ थे। केंद्रीय बल गश्त भी की और स्थानीय लोगों से बातचीत भी करते हैं।
कुल्टी के अलावा आसनसोल, सालानपुर, रानीगंज, जामुरिया, पांडवेश्वर इलाके में केंद्रीय बल रूट मार्च करेंगे। पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में जरूरत के मुताबिक और केंद्रीय बल आसनसोल आएंगे।












