Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम का बजट पेश: मेयर ने रखे कई अहम प्रस्ताव

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम में आज बजट को लेकर एक जरूरी बैठक हुई। मेयर विधान उपाध्याय ने अपने बजट भाषण में कई अहम प्रस्ताव रखे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा प्रदान करने के लिए ये प्रस्ताव रखे जा रहे हैं।

मेयर ने शवों को उचित सम्मान के साथ संरक्षित रखने के लिए एक मरच्युरी बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम में एक वन स्टॉप हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव दिया, जहां लोग अपने विभिन्न कार्यों को करवा सकते हैं।

जर्जर मकानों को तोड़ने और उनकी जगह नए निर्माण के लिए साइट प्लान फीस में 20 फीसदी की रियायत देने का प्रस्ताव भी दिया गया। मेयर ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बोरो स्तर पर साल में कम से कम कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा गया है।

इसके अलावा, तंबाकू, गुटका, सिगरेट आदि के नियंत्रित बिक्री को सुनिश्चित करने, प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं के लिए तैयारी करने के लिए एक विशेष केंद्र बनाने, और आसनसोल के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए भी प्रस्ताव रखे गए।

मेयर ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, स्नातक और लड़कियों के लिए इन केंद्रों में विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों से आसनसोल को और बेहतर शहर बनाया जा सकेगा।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *