रानीगंज विधानसभा में बीजेपी युवा मोर्चा की परिवर्तन बाइक रैली
रानीगंज । रानीगंज विधानसभा में बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष अधीक्षक मंडल के नेतृत्व में एक परिवर्तन बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में रानीगंज विधानसभा पर्यवेक्षक आशा शर्मा, संजय चौधरी, सोनू यादव, प्रियांशु राय, इंद्रसेन राय, रामानंद पाठक, जितेंद्र चटर्जी, बलवंत पासवान, आकाश सुरदास जैसे कई नेता शामिल हुए।
रैली उखड़ा नीलकंठ मंदिर से शुरू हुई और अंडाल बाजार में समाप्त हुई। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने परिवर्तन की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।












