कुल्टी में हिंसक घटना: बमबाजी, गोलीबारी और पत्थरबाजी से इलाका दहल उठा
कुल्टी । कुल्टी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 68 के करीम डंगाल इलाके में एक मस्जिद के बाहर बमबाजी, कथित गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार, कुछ युवकों ने मस्जिद के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिससे विवाद बढ़ गया और स्थिति हिंसक रूप ले ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है और इलाके में सुरक्षा के कड़े इंदोबस्त किए गए हैं।इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए हैं। चुनाव को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रूट मार्च भी किया जा रहा है।












